NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सदस्य सचिव डॉ.फिरोज़ अहमद ने कहा कि नैनीताल में जो वॉटर बॉडी/वैट लैंड है उसपर से अतिक्रमण हटाकर उसे खाली कराया जाएगा तांकि उसमें जमा पानी नैनीझील को मिले।
नैनीताल क्लब सभागार में जिलेभर के उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री के सचिव/ दीपक रावत के साथ आयोजित के बैठक में सदस्य सचिव डॉ.फिरोज़ ने हिस्सा लिया। बैठक में जिले के पर्यावरण संबंधी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। नैनीताल की सीवर लाइन लीकेज के लिए बड़ी योजना पर विचार किया गया।
इसके अलावा, नैनीझील को वर्षभर पानी देने वाली सभी 13 वाटर बॉडी/वैट लैंड को अतिक्रमण मुक्त कराने की बात सामने आई। एक शोध में शहर में कुल 13 वॉटर बॉडी/वैट लैंड पाए गए। ये वॉटर बॉडी बरसात का पानी जमा करके धीरे धीरे नैनीझील को फीड करते हैं।
नैनीझील का जलस्तर कम होने का एक बड़ा कारण इन वॉटर बॉडी में अतिक्रमण या इनमें किन्ही कारण पानी नहीं भर पाना भी रहता है। इनसे, बरसातों का जमा पानी महीनों में रीसकर नैनीझील को शीतकाल के दौरान मिलता था।
कालांतर में लगभग सभी वॉटर बॉडी अतिक्रमण का शिकार हो गई है। इन्हें खाली करने के लिए आज एन.जी.टी.के सदस्य सचिव ने आयुक्त और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को आदेश दिए हैं।
इस मौके पर सी.डी.ओ., डी.एफ.ओ. ए.डी.एम., एस.डी.एम., तहसीलदार, आदि सभी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि