बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी


उत्तराखंड में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। देवप्रयाग के साकनीधार क्षेत्र में हरिद्वार की ओर जा रही एक इनोवा टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्रियों के लापता होने की आशंका है।
जानकारी के अनुसार वाहन में राजस्थान से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु सवार थे। बताया जा रहा है कि इनोवा में आठ से अधिक लोग मौजूद थे। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। व्यासी, श्रीनगर और ढालवाला से पहुंची SDRF की तीन टीमें नदी के तेज बहाव और दुर्गम क्षेत्र के बीच राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई से नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरा। पुलिस मृतकों की पहचान और लापता लोगों की खोज में जुटी हुई है।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि
ग्रामीणों की मांग पर मुहर, विजयपुर कॉजवे निर्माण का रास्ता साफ,3.87 करोड़ मंजूर
Haldwani में क्यों भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण ? शासन-प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश