Ad

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग_ बाल-बाल बचे सभी तीर्थयात्री..Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

केदारनाथ से आज की बड़ी खबर सुबह सुबह केदारनाथ दर्शन के लिए आ रहें श्रद्धांलुओं के हेलीकाप्टर की हुई एमरजेंसी लेंडिंग, पायलेट ने सूझबूझ दिखाते हुए बुगयल में उतारा हेलीकाप्टर सभी यात्री सुरक्षित क्रिस्टल एविएशन का बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड में बड़ा हादसा टल गया। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा। केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली।

क्रिस्टल हेली सेवा ने आज सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी ।धाम में पहुंचते ही हेली में तकनीकी खराबी होने से हेलीपेड़ से 100 मीटर दूरी पर पायलेट को इमरजेंसी लेडिंग करनी पड़ती। क्रिस्टल एवेशियन में 6 यात्री सवार थे पायलेट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया है और सभी यात्री सुरक्षित हैं ।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में आज एक हेलीकॉप्टर का रूडर खराब हो गया. इसके बाद पायलट ने धैर्य का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग कराई है. जहां लैंडिंग कराई है वहां पर नाला था. लेकिन पायलट की सूझबूझ से केदारनाथ में बड़ा हादसा होते-होते टल गया.हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

दरअसल इन दिनों उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 चल रही है. केदारनाथ धाम के लिए हवाई सेवा भी चल रही हैं. रोजाना बड़ी संख्या में हेलीकॉप्टर तीर्थयात्रियों को लेकर केदारनाथ की उड़ान भर रहे हैं. बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम से ठीक 100 मीटर पहले पहाड़ी पर क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर का रूडर खराब हो गया. इस कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

पायलट कल्पेश ने सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराकर उसमें सवार यात्रियों की जान बचा ली. हेलीकॉप्टर में 6 यात्री सवार थे. पायलट सहित ये सभी सभी यात्री सुरक्षित लैंडिंग से बाल-बाल बच गए.शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले क्रिस्टल एविएशन की आपातकालीन लैंडिंग हुई।

पायलट सहित 06 यात्रियों को लेकर शेरसी हेलीपैड से केदारनाथ धाम आ रहे क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या आ गई. इस कारण 7 बजे बजे केदारनाथ धाम के हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. पायलट कल्पेश ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. अगर पायलट कल्पेश सूझबूझ के साथ इमरजेंसी लैंडिंग नहीं कराते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *