

उत्तराखंड : प्रदेश के पांच जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की सलाह दी है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर एवं चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं देहरादून में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है।
उत्तराखंड में लोक निर्माण विभाग के बुधवार को 79 मार्ग बंद हो गए। बीते मंगलवार भी 126 मार्ग बंद हो गए थे। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि दोनों दिन में कुल 205 मार्ग बंद हुए, पर राहत की बात यह है कि बुधवार को 84 मार्ग खोल दिए गए हैं।
बाकी 121 मार्गों में 5 राज्य मार्ग, 6 मुख्य जिला मार्ग, 4 अन्य जिला मार्ग और 106 ग्रामीण मार्ग हैं। सभी बंद रास्तों को खोलने के लिए राज्य राजमार्गों पर 5 मशीनें, मुख्य जिला मार्गों पर 6 मशीनें और अन्य जिला मार्गों पर 4 मशीनें व ग्रामीण मार्गों पर 87 मशीनें कार्य कर रही हैं।
12 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर एक बार फिर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने राज्य के टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, हरिद्वार जनपदों में 12 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी कर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने तथा भारी से बहुत भारी बरसात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन एवं चट्टान गिरने के कारण सड़कों / राजमार्गों में अवरोध / कटाव .कहीं-कहीं चट्टान/भू-स्खलन और बाढ़ के कारण सड़कों/राजमार्गों/पुलों का अवरुद्ध बह जाने की संभावना है उन्होंने सामुदायिक सेवाएं जैसे बिजली, पानी आदि कहीं-कहीं पर प्रभावित रहेंने तथा कुछ दिनों के लिए कहीं-कहीं पर आपूर्ति और परिवहन प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान-माल की हानि ।लगातार भारी वर्षा के कारण बांधों/बैराजों से निस्सरण बढ़ सकता है जिससे नदी जल स्तर में वृद्धि हो सकती है।
प्रमुख नदियों और उनकी सहायक नदियों के जल स्तर में मध्यम वृद्धि की संभावना है,।
मौसम विभाग ने इसके अलावा उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ बागेश्वर अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गार्डन के साथ आकाशी बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक मौसम बुलेटिन जारी करते हुए लोगों को सतर्कता भारत ने की भी अपील की है ।।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE
आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी