Ad

उत्तराखंड के अधिवक्ताओं ने हरियाणा में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया हिस्सा

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के अधिवक्ताओं ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के 16वें राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लिया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक प्रक्रिया संबंधी जानकारी देने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन को सफल बताया।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर समेत प्रदेश के अन्य जिलों से अधिवक्ता कुरुक्षेत्र के इस अधिवेशन में शिरकत करने पहुंचे। अधिवक्ता ललित जोशी ने बताया कि बीती 26 दिसंबर से शुरू हुए अधिवेशन में पूरे भारत के अलग अलग प्रांतों से 3000 से भी अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

अधिवेशन को भारत के कानून मंत्री किरण रिज्जू ने सम्बोधित करते हुए अधिवक्ता समाज से राष्ट्रीय हित में कार्य करने का आह्वान किया और अदालती कार्यवाही में स्थानीय भाषा को प्रयोग में लाने का आह्वान किया ।
कार्यक्रम में छः प्रस्ताव पारित हुए। दुखद विषय यह रहा की इस अधिवेशन के दौरान हम सभी ने अपने पूजनीय बाबू जी को हमेशा के लिए खो दिया । बाबू जी ने अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय सलाहकार, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष के रूप में सभी का मार्गदर्शन किया था।


उत्तराखंड से 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड से प्रान्त अध्यक्ष जानकी सूर्या, महामंत्री अनुज शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री चरण सिह त्यागी, मुख्य स्थायी अधिवक्ता चन्द्रशेखर सिंह रावत, अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता व विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यकारणी योगेश पान्डे एवं प्रदेश मंत्री भास्कर जोशी मौजूद रहे। हल्द्वानी ईकाई से संयोजक ललित मोहन जोशी और चन्दन मेहता रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *