


उत्तराखंड में नैनीताल के खनस्यू में पुलिस वाले के स्थानीय को पीटने का वीडियो वायरल होते ही हंगामा मच गया। एस.एस.पी.ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपी उप निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है।
नैनीताल जिले में खनस्यू का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो समाजसेवियों ने आंदोलन कर दिया। दरअसल भीमताल के खनस्यूं के ग्रामीणों ने पुलिस पर एक स्थानीय युवक को पीटने का आरोप लगाया है।
उन्होंने एस.एस.पी.को ज्ञापन भेजकर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर एस.एस.पी.ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
पीड़ित मनमोहन शर्मा ने बताया कि वो शुक्रवार को खनस्यूं बाजार गए थे, जहां बिना सत्यापन के घूम रहे एक फेरी वाले से उन्होंने आधार कार्ड दिखाने को कहा। जब फेरी वाले ने दस्तावेज नहीं दिखाए, तो उन्होंने इसकी सूचना खनस्यूं थाना पुलिस को दी।
इसके बाद, एक एस.आई.ने उन्हें थाने बुलाकर उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। आरोप है कि एएसआई ने मनमोहन को निर्दयता से मारते हुए उसके शरीर को नीला कर दिया। उनके हाथ, पीठ और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान हैं। थाने के बाहर ग्रामीणों का हुजूम जमा हो गया और उन्होंने दोनों आरोपियों के बर्खास्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दे डाली।
एस.एस.पी.नैनीताल ने मामले का संज्ञान लेते हुए उप निरीक्षक सादिक हुसैन को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले की जांच एस.पी.क्राइम को सौंपी गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ