चलती बस का पहिया निकला..मची चीख पुकार.. कई घायल

सहारनपुर 31.10.2020 GKM NEWS सहारनपुर से देहरादून आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज डिपो की बस का अगला पहिया निकल गया. हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है. बस में लगभग चालीस यात्री सवार थे. डाट काली मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर सहारनपुर रोड पर बस का अगला बायीं साइड का पहिया निकल गया..
इससे बस अनियंत्रित हो गई और बस में चीख पुकार मच गई. चालक ने स्टेयरिंग को बायीं ओर मोड़ दिया जिससे बस सड़क किनारे दीवार से जा टकरा गई.
बस की स्पीड अधिक नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। बस का पहिया निकलने के बाद यात्रियों के होश फाख्ता हो गए। एक दूसरे के ऊपर यात्री आ गिरे जिससे छह यात्रियों को चोटें आईं। बस के रुकने के बाद वहां से गुजर रहे लोग रुक गए. लोगों के मदद से सवारियों को नीचे उतारा गया।
इन्हें निजी वाहनों की मदद से उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी बिष्ट ने बताया कि परिचालक ने अन्य बस की व्यवस्था कर यात्रियों को गंतव्य तक भिजवाया। बताया कि यात्रियों के नाम-पते के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
क्लेमनटाउन थाना प्रभारी नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश डिपो की बस यात्रियों को लेकर देहरादून आ रही थी.




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…