Ad

एक हादसे ने शादी की खुशियों को बदल दिया मातम में..हादसे में दो की मौत तीन घायल..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

पौड़ी गढ़वाल 23.10.2020 GKM NEWS प्रदेश के पौड़ी ज़िले में एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया.. एक दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई. जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हुए है..खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि पौड़ी ज़िले के रिखणीखाल में एक कार के खाई में गिर जाने से दो लोगो की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है..

ADVERTISEMENTSAd

खबर के मुताबिक कार सवार हरियाणा के फरीदाबाद से रिश्तेदार की शादी में शिरकत करने के लिए पौड़ी जिले के रथुवाढाब गांव में जा रहे थे. इसी बीच हादसा हो गया ख़ुशी गम में बदल गई.. सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे वाहन में फंसे लोगों को निकाला.

बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार देर रात हुआ.. उधर पुलिस का कहना है कि गुरुवार की रात रथुवाढाब और ढौंटियाल के बीच एक इनोवा कार गहरी खाई में गिर गई थी. जिसमे दो लोगो की मौत हो गई थी जबकि तीन घायल हो गए थे .. घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है.

हादसे में तेजवीर पुत्र सुरेंद्र गुसाईं और राजेंद्र सिंह रावत पुत्र मनवर सिंह रावत निवासी फरीदाबाद की मौके पर ही मौत हो गई. धनवीर पुत्र प्रेम सिंह गुसाईं, मनोज पुत्र सुभाष व सुनील पुत्र संतराम निवासी फरीदाबाद घायल हैं.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *