

आज देहरादून के कैनाल रोड पर वीर गब्बर सिंह मज़दूर बस्ती में शहर की महिला मज़दूरों ने चेतना आंदोलन द्वारा आयोजित “नवचेतना महिला समूह” के नाम पर महिला कॉरपोरेटिव का शुभारंभ किया, कॉरपोरेटिव के द्वारा “नवचेतना दून” के नाम पर अगरबत्ती बनाने का काम किया जाएगा ।
कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर मिठाई बांटी गई।देहरादून शहर के विभिन्न मज़दूर बस्तियों के महिला मज़दूरों के साथ बुद्धिजीवी एवं आंदोलनकारी भी शामिल हुए। अपने हक़ों के लिए आवाज़ उठाने की एवं अपने बल पर आगे बढ़ने के संकल्प ले कर महिलाओं ने घोषित किया कि वे ट्रेनिंग के बाद कुछ सप्ताहों के अंदर उत्पादन को शुरू करेंगे।
“नवचेतना महिला समूह” देहरादून शहर के गरीब महिला मज़दूरों का एक प्रयास है। महामारी के बाद महिला मज़दूरों की बुरी स्थिति पर विचार विमर्श करने के बाद चेतना आंदोलन संगठन से जुड़े हुए महिलाओं ने इस प्रयास को छह महीने पहले शुरू किया था। चंदा इकट्ठा कर अगरबत्ती बनाने की मशीन को खरीद लिया। अगरबत्ती के काम से शुरू कर आगे अन्य प्रकार के उत्पादन पर भी प्रयास करने का विचार है।
कार्यक्रम में सुनीता देवी, ममता देवी, सीमा देवी, जनत्तूर, हुसून बनो, राजेश्वरी देवी, बिमला देवी, नूर जहान और अन्य महिलाओं के साथ शंकर गोपाल, राजेंद्र शाह, पप्पू कुमार, संजय सहनी, नरेश कुमार, रमन पंडित, अशोक कुमार, रामू सोनी, मुकेश उनियाल, रामदास, जमील आदि शामिल रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली के होटल में आग का तांडव_21लोग जिंदा जले, ज्यादातर विदेशी..
राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा