Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)


हल्द्वानी। बनभूलपुरा के जवाहर नगर में हुई 29 वर्षीय अमन ठाकुर की हत्या का नैनीताल पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी निक्की उर्फ नाटी को अपनी पत्नी और अमन के बीच संबंध होने का शक था। इसी शक को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में अमन की हत्या कर दी गई।
16 सितंबर को जवाहर नगर में अमन घर के बरामदे में मृत मिला था। उसके गले पर निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका में जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सुरागरसी-पतारसी तेज कर दी।
जांच के दौरान निक्की उर्फ नाटी का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को आरोपी ने अपनी साली को फोन कर अमन या अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस टीम ने 17 सितंबर को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के नीचे गौला नदी किनारे हजारा की खाली पड़ी झोपड़ी में छिपे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा जहां वह काम करता था मस्ता टेंट हाउस, जवाहर नगर से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
निक्की उर्फ नाटी (32 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र बाल्मिकी, निवासी जवाहर नगर निवासी है। पुलिस के अनुसार उसका पूर्व में आबकारी अधिनियम के तहत भी आपराधिक मामला दर्ज है।
नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने इस सनसनी खेज़ हत्याकांड की गुत्थी को कम समय में सुलझा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)
नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का निधन
विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय हुआ आंचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर
शस्त्रों और उपकरणों की पूजा कर नैनीताल पुलिस ने मनाई विश्वकर्मा जयंती
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर मलबा आया_ SSP खुद पहुंचे और खुलवाया रास्ता..Video