बड़ी ख़बर : (उत्तराखंड) यहां बच्चे को अगवा कर .. फिरौती में लाखों रुपए की रखी मांग.

उत्तराखंड : ऋषिकेश में किडनैपिंग का मामला सामने आया है जहां श्यामपुर के भट्टोवाला निवासी एक 12 वर्षीय बच्चे का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। बदले में 15 लाख रुपये फिरौती मांगी गई है। पुलिस की अलग-अलग टीम विभिन्न क्षेत्र में रवाना करते हुए जनपद से लगी सीमा पर चेकिंग बढ़ा दी गई है।
पुलिस उपाधीक्षक डीसी ढोंडियाल ने बताया कि श्यामपुर के भट्टोवाला निवासी एक 12 वर्षीय बच्चा शनिवार दोपहर करीब एक बजे घर से अचानक लापता हो गया। परिवार के सदस्यों ने आसपास उसको ढूंढा, मगर उसका कहीं पता नहीं चला। बच्चे की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी गई। उसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू की।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि घटना से कुछ देर पूर्व उन्हीं के ही मकान में मिस्त्री का काम करने वाला व्यक्ति घर पर आया था। बालक के पिता ने घर पर आने वाले मिस्त्री से बातचीत की तो उसने बताया कि बच्चा उनके पास है, बदले में उसने 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बालक के पिता एम्स ऋषिकेश में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप
Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)
नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का निधन