बड़ी खबर : रामदेव का बदला इरादा.. अब जल्द लगवाएंगे वैक्सीन… लोगों से भी की वैक्सीन लगवाने की अपील..

नई दिल्ली / हरिद्वार… अब बाबा रामदेव भी कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाएंगे। बाबा रामदेव ने सभी से टीका लगवाने की अपील की और कहा कि वह भी जल्द ही वैक्सीन लगवाएंगे। रामदेव ने लोगों से कहा कि योग कोरोना से होने वाली जटिलताओं से बचाता है। योग और आयुर्वेद का अभ्यास करें।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून से देश के 18 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों के लिए वैक्सीन मुफ्त मुहैया कराने का एलान किया है। बाबा ने कहा कि दवा ही नहीं, टेस्ट और ऑपरेशन माफिया भी हैं,
जो मरीजों को लूट रहे हैं।स्वामी रामदेव ने कहा था कि उनकी लड़ाई गलत काम करने वालों के खिलाफ है। उन्होंने कहा था कि वह अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर जेनेरिक दवाओं की लिस्ट डालेंगे, जो मात्र दो रुपये की बिकती हैं। वहीं ब्रांडेड कंपनियों की वही दवाएं कई गुना महंगी बिकती हैं।रामदेव ने कहा था कि कुछ बुरे डाक्टर महंगी दवाएं ही मरीजों के पर्चे पर लिखते हैं। स्वामी रामदेव ने आरोप लगाया था कि ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं लिखने वाले डॉक्टर कमीशन खाते हैं। जेनरिक दवाएं न लिखकर उसी साल्ट की महंगी दवाएं लिखते हैं। इनका इस खेल को बंद करवाने के लिए कोर्ट भी जाऊंगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा