बड़ी खबर : हल्द्वानी. कोरोना की रोकथाम कों लेकर उपज़िलाधिकारी, एसपी सिटी और सीओ ने व्यापारियों के साथ की मीटिंग.. लिए गए यह निर्णय.. जारी हुए यह आदेश..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नैनीताल..विवेक राय उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, डॉ0 जगदीश चंद्र एस0पी0 सिटी हल्द्वानी, शांतनु पाराशर सी0ओ0 सिटी हल्द्वानी की अध्यक्षता में नवीन मंडी समिति हल्द्वानी के सम्मानित व्यापारीगणों के साथ वर्तमान समय में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु मंडी कार्यालय हल्द्वानी में निम्न विषयों पर विचार विमर्श करने हेतु मीटिंग आयोजित की गई


1- मंडी स्थल में उत्पाद लेकर आने वाले वाहनों को प्रातः 8ः00 बजे तक मंडी में मुख्य गेट से प्रवेश करने दिया जाएगा।
2- प्रातः 9ः00 बजे तक मंडी स्थल से वितरित किए गए उत्पादों को मंडी से बाहर ले जाना अनिवार्य होगा।
3- मंडी में उत्पाद लेकर आने वाले वाहनों में चालक/ परिचालक के अलावा मात्र एक किसान को प्रवेश की अनुमति होगी।
4- मंडी स्थल में पूर्वी प्रवेश द्वार से ही प्रवेश की अनुमति होगी एवं पश्चिमी गेट से निकासी की जाएगी, यह व्यापारियों तथा खरीदार दोनों पर लागू होगा।
5- इसके अतिरिक्त मंडी स्थल में दोपहिया एवं चार पहिया वाहन का प्रवेश करना पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
6- मंडी स्थल में फुटकर व्यापार कर रहे व्यापारियों को पुलिस प्रशासन की सहायता लेकर मंडी स्थल से बाहर किया जाएगा ।
7- यदि कोई भी व्यक्ति मंडी स्थल में फुटकर व्यापार करते हुये पाया जाता है तो उसके विरुद्ध उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.


8- बैठक में यह भी तय किया गया कि पर्वतीय क्षेत्र हेतु फल सब्जी की आपूर्ति हेतु वाहनों की दिन में समय 12ः00 बजे बाद आपूर्ति निश्चित की जाएगी।
9- कोरोना महमारी रोकथाम एवं बचाव हेतु मंडी स्थल में आवश्यक दिशा निर्देशों को जगह-जगह पर बैनर पोस्टर फ्लेक्सी आदि लगाई जाएंगी।
10- मंडी समिति के स्तर से उक्त निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार किया जाएगा।
11- स्थानीय स्तर पर कास्तकारों द्वारा उत्पादित फल,सब्जी,प्याज एवं गेहूं को उनके द्वारा विक्रय हेतु मंडी स्थल में लाए जाने तथा पहाड़ों पर सब्जी, फल, राशन ले जाए जाने पर कोई रोक नहीं होगी।


13- स्थिति सामान्य नहीं होने पर भविष्य में केवल 50 प्रतिशत व्यापारियों के साथ व्यापार करने पर भी निर्णय लिया जाएगा मंडी में आढती व्यापारी एवं उनके मुनीमों आने जाने का नियंत्रित किए जाने के संबंध में सचिव के स्तर से व्यवस्था बनाई जाएगी।
14- उपरोक्त सभी अनुपालन कराए जाने की जिम्मेदारी सचिव एवं सचिव मंडी समिति हल्द्वानी मंडी के व्यापारियों तथा चौकी प्रभारी मंडी द्वारा की जाएगी।

उक्त मींटिग में विश्व विजय सिंह देव सचिव मंडी समिति हल्द्वानी, दिनेश चंद्र जोशी चौकी प्रभारी हल्द्वानी, श्री गणेश त्रिपाठी, उमेश चंद्र त्रिपाठी मंडी,निरीक्षक, पंकज वर्मा, पीतांबर दत्त जोशी, नवीन चंद्र मठपाल, महेंद्र सिंह डंगवाल, त्रिभुवन चंद्र पांडे त्रिलोक सिंह, सहित आलू, फल ,आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष जीवन सिंह काकी, चरणजीत सिंह, कन्हैया लाल सिंधी, प्रेम एवं अन्य व्यापारी गणों के साथ मीटिंग में विचार-विमर्श कर सभी की सहमति पर उपरोक्त नियमों अनुसार निर्णय लिया गया

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *