हल्द्वानी में मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन


हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को हल्द्वानी स्थित समाजवादी पार्टी उत्तराखंड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने अखिलेश यादव के राजनीतिक जीवन, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
उत्तराखंड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों और पीडीए (PDA) को मजबूत करने के लिए गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए अभी से जुटना होगा।
कार्यक्रम में जावेद सिद्दीकी, दीपक अग्रवाल, उमैर मतीन, महबूब आलम, अरशद अय्यूब समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को फोन किया और…
Nainital_नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का मजबूत पहरा, स्पेशल एंगल से निगरानी,,Video
Uttrakhand_पवन खेड़ा के खिलाफ तहरीर, बिजली खरीद पर सियासत गरम..
ढोल-दमाऊ की थाप से गूंजा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, लोक संस्कृति की विरासत से जुड़ी नई पीढ़ी
यूओयू की बीएड और योग प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण सम्पन्न