46 कैदियों की हुई रिहाई जेल से, सुप्रीम कोर्ट का आदेश हुआ तामील।

हल्द्वानी {GKM news कैदियों की संख्या के हिसाब से कुमाऊँ की सबसे बड़ी हल्द्वानी जेल में आज सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राज्य सरकार द्वारा बनी उच्च कमेटी ने 7 साल से कम सजा वाले और विचाराधीन 300 के करीब कैदियों की रिहाई का फरमान जारी कर दिया है जिसके बाद आज हल्द्वानी जेल से करीब 46 कैदियों की रिहाई हुई है, हल्द्वानी जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के हाई कमेटी द्वारा निर्णय जारी कर दिया गया है जिसके बाद 7 साल से कम की सजा वाले और विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत और पैरोल पर 6 महीने के लिये छोड़ा गया है, वही इन कैदियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गाड़ी भी मुहैया कराई गई है ताकि वह सकुशल अपने घर को पहुंच सके हम आपको बता दें कि कोरोना वायरस बीमारी के चलते सुप्रीम कोर्ट ने कई राज्यों की जेलों को यह निर्देश दिए थे कि उनके यहां इस तरह के कैदियों को छोड़ा जाए वही हम आपको बता दें कि उत्तराखंड के हल्द्वानी की एकमात्र ऐसी जेल है जहां पर सबसे अधिक तीन सौ के आसपास कैदियों को छह माह के पैरोल और अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया है जेल से छूटने वाले कैदी अधिकतर चोरी और टपे बाजी के आरोपों में जेल में बंद थे।जेल से छोड़ने से पहले सभी कैदियों का चिकित्सक जांच भी की गई।
बाइट – मनोज आर्य, वरिष्ठ जेल अधीक्षक हल्द्वानी जेल।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video