हज से लौटे उत्तराखण्ड के 408 जायरीन, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत


हाजियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से इस्तकबाल”
Nainitallive
नई दिल्ली/देहरादून। पवित्र हज यात्रा संपन्न कर उत्तराखण्ड के कुल 408 हज यात्री सकुशल वतन लौट आए। मंगलवार, 17 जून 2026 को फ्लाइट संख्या SV5710 से प्रदेश के 305 हज यात्री प्रातः 5:25 बजे तथा फ्लाइट संख्या SV5814 से 103 हज यात्री सायं 6:25 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, टर्मिनल-3, नई दिल्ली पहुंचे।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने हज यात्रियों का फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान उन्होंने यात्रियों से हज यात्रा के दौरान मिली सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी ली।
हज यात्रियों ने मक्का और मदीना में उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष का हज सफर बेहद सुगम, सुरक्षित और यादगार रहा। यात्रियों ने बेहतर सुविधाओं और व्यवस्थाओं के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
यात्रियों ने उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद की भी सराहना करते हुए कहा कि हज यात्रा की शुरुआत से लेकर वतन वापसी तक उन्होंने लगातार सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे पूरी यात्रा सहज और सफल रही।
इस दौरान उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के हज अधिकारी मोहम्मद अहसान एवं कार्यालय स्टाफ सदस्य अब्दुल कादिर भी मौजूद रहे और हज यात्रियों के स्वागत एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
Haj2026
UttarakhandHajPilgrims
HajJourney
WelcomeBackPilgrims
HajCommitteeUttarakhand
FaithAndDevotion



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हज से लौटे उत्तराखण्ड के 408 जायरीन, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
पंतनगर विश्वविद्यालय पेंशन रिकवरी मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश..
बाबा तरसेम के हत्यारे दिलबाग को हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत..
Bhimtal_घायल मिला स्पॉटेड आउल, लोगों ने जान बचाई..
मुर्गा सप्लाई की आड़ में चल रहा था चरस का खेल, बड़े खिलाड़ी पकड़े गए..Video