38th National Games : रोमांचक फुटबॉल मुकाबले में उड़ीसा की हरियाणा पर संघर्ष पूर्ण जीत


उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में आज 38वें राष्ट्र खेलों के महिला वर्ग के पहले फुटबाल मुकाबले में ओडिसा ने 2-1के अंतराल से हरियाणा की टीम को पराजित किया।
बुधवार सवेरे दस बजे से 38वें राष्ट्र खेलों के अंतर्गत महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में उड़ीसा और हरियाणा के मध्य मैच खेला गया।
मिनी स्टेडियम में आज संघर्षपूर्ण मुकाबला देखने को मिला। मुकाबले में ओडिसा की टीम की दस नंबर खिलाड़ी प्यारी जाकसा ने 37वें मिनट पर हैडर से एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। पहले हाफ के 41वें मिनट में मनीषा ने ग्राउंड गोल कर ओडिसा की पकड़ को और मजबूत बना दी।
हरियाणा की 15 नंबर खिलाड़ी रेनू ने फर्स्ट हाफ के 45वें मिनट पर हैडर से गोल कर गोल के अंतर को कम कर दिया। मैच समाप्त होने तक ओडिसा की टीम ने बढ़त बनाई रखी और अगले चक्र में प्रवेश किया। मिनी स्टेडियम में सिक्किम और तमिलनाडु के बीच मुकाबला खेल जाना है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला: आदेश की प्रति जारी, अब इस तारीख को अगली सुनवाई
सीएम ने हल्द्वानी में 147.28 करोड़ की 40 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
सीएम दौरे से पहले STH के पास कार में मिला युवक का शव_मचा हड़कंप..Video
सीएम दौरे से पहले STH के पास युवक का शव मिला_मचा हड़कंप