Ad

उत्तराखंड में सहकारिता चुनाव का एलान : महिलाओं के लिए 33% आरक्षण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में सहकारिता चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। नगर निकाय चुनाव के शोर के बाद अब सहकारिता चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में 24 और 25 फरवरी को सहकारी समितियों के चुनाव होंगे। इन चुनावों में पहली बार महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड की सहकारी समितिययों में चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। सहकारी समितियों में 24 व 25 फरवरी को चुनाव‌ होंगे, चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए 11 फरवरी को अनंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।


प्रदेश में 24 व 25 फरवरी को सहकारी समितियों के चुनाव होंगे। 670 से अधिक समितियों में चुनाव को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे के मुताबिक, 24 फरवरी को प्रबंध कमेटी के सदस्यों और 25 फरवरी को प्रतिनिधियों के चुनाव होंगे।


सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष के मुताबिक चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए 11 फरवरी को अनंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।


24 फरवरी को मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। सभापति, उपसभापति एवं अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 25 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। वहीं, 25 फरवरी को मतदान के बाद उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page