15 दिन बाद मिली मासूम की लाश. माँ बाप पर है हत्या का इल्जाम।

उधमसिंह नगर के खटीमा में [GKM news ] लगातार पंद्रह दिन तक शारदा नहर में ढूंढने के बाद खटीमा पुलिस को मिली बच्ची की लाश। माता-पिता द्वारा 18 दिन की दूध में बच्चे की हत्या कर लाश को शारदा नदी में फेंका गया था। पुलिस ने बच्ची की लाश का पोस्टमार्टम कराकर डीएनए सैंपल सुरक्षित रखा जेल में बंद माता-पिता के डीएनए से मैच कराया जाएगा बच्ची की लाश का डीएनए।
वीओ- उधम सिंह नगर जनपद की खटीमा कोतवाली में 15 दिसंबर को खटीमा के त्रिपुरा जंगल से लगे पचोरिया गांव निवासी गोविंद प्रसाद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके भाई गोविंदा की 28 दिन की दूध मुंह बच्ची प्रियांशी को उनके घर से कोई उठा कर ले गया है। पुलिस द्वारा इस मामले का खुलासा करते हुए दूध मुंह बच्ची प्रियांशी की हत्या के आरोप में माता-पिता गोविंदा और नगमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। माता-पिता द्वारा पुलिस को बताया गया था कि उन्होंने अपनी बच्ची प्रियांशी की हत्या कर उसकी लाश शारदा नहर में फेंक दी थी। तब से खटीमा पुलिस द्वारा लगातार शारदा नहर में मृतक बच्ची प्रियांशी की लाश को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे थे। आज खटीमा पुलिस को शारदा नहर में मृतक प्रियांशी का शव बरामद हो गया है। पुलिस ने बच्ची प्रियांशी की लाश का पोस्टमार्टम कराकर उसका डीएनए का सैंपल सुरक्षित रख लिया है। पुलिस कोर्ट से आर्डर लेकर प्रियांशी के डीएनए को उसके माता-पिता गोविंदा और नगमा के डीएनए से मैच करायेगी।
बयान – देवेंद्र गौरव एसएसआई खटीमा कोतवाली



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में प्रभु राम की बारात, महापर्व की तैयारी..
उत्तराखंड : युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका, 5 अक्टूबर से…
कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता