Ad

14 डोगरा रेजिमेंट के जांबांज करेंगे इंग्लैंड में संयुक्त युद्धाभ्यास।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रानीखेत अल्मोड़ा (GKM news) रानीखेत में तैनात भारतीय सेना की 14 डोगरा रेजिमेंट के सैनिक संयुक्त युद्धाभ्यास के लिए इंग्लैंड रवाना हो गये हैं। इनमें 12 सैन्य अधिकारी, 4 जेसीओ, 104 जवानो की टुकड़ियां शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd

यह संयुक्त युद्धाभ्यास 13 फरवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा। जिसमें 14 डोगरा रेजिमेंट के कमान अधिकारी कर्नल अमित सैनी सैनिकों को कमांड करंगे। इस युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे के युद्ध कौशल और तकनीकों को साझा करेंगे । वहीं आंतरिक विद्रोह जैसी वैश्विक चुनौती से निपटने के गुर भी सीखेंगे और नई तकनीकों का आदान—प्रदान करेंगे।

14 डोगरा रेजिमेंट के कमान अधिकारी कर्नल अमित सैनी ने कहा कि रानीखेत में तैनात भारतीय सेना की 14 डोगरा रेजिमेंट देश और सेना का मान बढ़ाते हुए इंग्लैंड मे साझा युद्ध अभ्यास के लिए हर तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि हमारे सैन्य दल ने इस युद्ध अभ्यास के लिए हर संभव तैयारी को अंजाम देते हुए अपने आप को पूर्ण रूप से तैयार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि सैनिक वहां अपने युद्ध कौशल, तकनीकी और सामरिक शक्ति को साझा करते हुए उच्च कोटि का प्रदर्शन करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *