Ad

उत्तराखंड में 10वीं के लिए 10 सब्जेक्ट होंगे अनिवार्य,ड्राफ्ट तैयार..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अब 10वीं कक्षा में पांच नहीं, बल्कि 10 विषय अनिवार्य होंगे। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत हो रहा है, जिसके आधार पर एससीईआरटी ने राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा का ड्राफ्ट तैयार किया है।

ADVERTISEMENTSAd

नए नियमों के तहत, सरकारी स्कूलों के सभी छात्रों को इन 10 विषयों को अनिवार्य रूप से पढ़ना होगा, जबकि विषयों में बदलाव का विकल्प 11वीं कक्षा से मिलेगा। ड्राफ्ट को शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

इसके अलावा, एनईपी में तय समय के अनुसार हाई स्कूल में तीन भाषाओं के लिए 70-70 घंटे, गणित और विज्ञान के लिए 135-135 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। कक्षा 9 और 10 में तीन भाषाएं होंगी, जिनमें दो भारतीय भाषाएं शामिल होंगी। इसके अलावा गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, स्वस्थता, व्यावसायिक शिक्षा और अन्य विषयों का भी अध्ययन किया जाएगा।

एससीईआरटी के प्रभारी अपर निदेशक प्रदीप रावत के अनुसार, यह ड्राफ्ट एनईपी की सिफारिशों के अनुसार तैयार किया गया है और विभिन्न समितियों के माध्यम से सरकार के सामने रखा जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page