सरकारी एंबुलेंस का दुरुपयोग, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने.. क्या बोले एपी बाजपाई उपजिलाधिकारी बाजपुर

बाजपुर (GKMnews) स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां कोरोना मरीजों को लेकर जाने वाली सरकारी एंबुलेंस में मरीजों की जगह उनके कपड़े लेकर जाए जा रहे हैं। जहां सरकारी धन का दुरुपयोग होता दिखाई दे रहा है। जब इस मामले का विरोध किया गया तो स्वास्थ विभाग की टीम ने कोरोना मरीजों को एंबुलेंस में बैठ गया और उपचार के लिए रुद्रपुर ले गई। बता दें कि बाजपुर के ग्राम चकरपुर निवासी एक युवक इलाज के लिए दिल्ली गया था। जिसकी बीते दिनों रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना मरीज के परिवार के 15 सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। जिसमें 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम की एक बड़ी लापरवाही सामने आई। जहां मरीजों को लेकर जाने वाली सरकारी एंबुलेंस में मरीजों की जगह उनके कपड़ों को भरा गया और मरीजों को निजी वाहन में बैठकर लेकर जाया जा रहा था। जब मीडिया ने इस मामले को लेकर सवाल उठाया तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल निजी वाहन से मरीजों को निकाल कर एंबुलेंस में बैठा दिया और उन्हें रुद्रपुर कॉविड केयर सेंटर में ले गए। बाजपुर एसडीएम एपी वाजपेई ने बताया कि मीडिया द्वारा मामले को अवगत कराया गया है। जिसकी जानकारी सीएमएस चली जाएगी जिसके बाद दोषी पाए जाने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND




Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..