Ad

शादी का झांसा देकर, युवती से बनाए सम्बन्ध, गर्भवती होने पर आरोपी फरार…मुकदमा दर्ज…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर रूद्रपुर ( GKM न्यूज़ विकास वर्मा )  ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में एक युवती के साथ युवक ने 2 साल तक शारीरिक संबंध बनाए और युवती को शादी का झांसा देता रहा जब युवती 2 माह की गर्भवती हो गई तो युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस की दी तहरीर में युवती ने बताया कि वो 2 वर्ष पूर्व रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में किराए के मकान में रहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात मकान मालिक के बेटे कौशल गुप्ता से हुई और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया जिसके बाद कौशल ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए लगातार युवती से शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवती गर्भवती हो गई और युवती ने युवक कौशल से शादी करने की बात कही जिस पर युवक मुकर गया आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके साथ मारपीट भी की और वह फरार हो गया।

इस पर पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह 2 माह की गर्भवती है और युवक उसको छोड़ कर फरार हो गया है उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 323, 504, 506 में मुकदमा करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बयान- पीड़िता

बयान- कैलाश भट्ट — कोतवाल रुद्रपुर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page