यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्षदों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने पर प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।


GKM news हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्षदों द्वारा नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ किए गए प्रदर्शन पर प्रशासन द्वारा 16 से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज बुध पार्क में प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने कहा कि भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस और प्रशासन भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहा है भाजपा के लोग कोई कार्यक्रम करते हैं वहां कोई सोशल डिस्टेंसिंग के नियम नहीं टूटते जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे नियम के साथ रैली निकालते हैं तो उनके ऊपर मुकदमा दर्ज होता है लिहाजा प्रशासन के इस भेदभाव पूर्ण रवैये के खिलाफ यूथ कांग्रेस द्वारा सरकार का पुतला दहन किया गया है साथ ही मांग की गई है कि जितने भी फर्जी मुकदमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाए गए हैं उन्हें तत्काल वापस लिया जाए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND




Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video