महाराष्ट्र के राजपाल को जारी हो नोटिस, हाईकोर्ट।

नैनीताल {GKM news र शाह }. हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से आवास भत्ता व अन्य सुविधाओं में हुए खर्च को वसूल करने के मामले में राज्य सरकार से 3 सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है। साथ ही पूर्व मुख्यंमत्री व वर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी को भी नोटिस जारी करने को कहा है। मामले में अन्य 3 पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी, रमेश पोखरियाल निशंक व् विजय बहुगुणा को भी नोटिस जारी करने को कहा है। मामले की सुनवाई अगली सुनवाई के लिए 14 अक्टूबर की तिथि नियत की है। बतादे की मामले के अनुसार देहरादून की रुलक संस्था द्वारा सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दायर जनहित याचिका में कहा कि राज्य सरकार ने अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्रियो को व्यग्तिगत लाभ व् सेवाए देने के लिए यह अध्यादेश पास किया है जो असंवैधानिक है। सरकार ने यह अध्यादेश उच्च न्यायलय के आदेश को ताक में रखकर पास किया है । हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्रियो से अभी तक का किराया व अन्य सुविधाओ की वसूली करने के आदेश दिए थे।
बाइट :- कार्तिकेय हरि गुप्ता, अधिवक्ता याचिकाकर्ता



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, जनता से मिले और सुनीं जनसमस्याएं
अब कथित वीडियो की जांच से होगा खुलासा_‘शुद्धिकरण’ विवाद haldwani
CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video