मदद को बड़े हाथ, ज़रूरत मन्द करे सम्पर्क।


हल्द्वानी, (GKM news) कोरोना के चलते उत्तराखंड में लाकडाउन है, ऐसे में रोज की दिहाड़ी कमा कर अपने घर बार चलाने वालों के लिए अपने परिवार को रोटी खिलाना भी संकट से कम नही होगा, सम्पन्न और मध्यम वर्ग के लोगो ने अपनी छमता अनुसार अपने अपने घरों में राशन , रोज मर्रा की वस्तुएं स्टोर कर ली है, हालांकि बाजार में किसी भी जरूरी सामान की कमी नही है, लेकिन उनका क्या जो रोज कमाते हैं और रोज खाते है, जिस दिन काम न मिले उस दिन चूल्हा न जले।
ऐसे लोगो के लिए उम्मीद की एक किरण बन कर अधिकारी परिवार सामने आया है, उनके जज्बे को सलाम, साथ ही उन समर्थ लोगो से निवेदन की अगर प्रभु ने आपको सछम बनाया है, तों अपने पड़ोस आस पास कोई परिवार भूखा तो नही सो रहा।
खैर हम बात करते है, समाज सेवी महेंद्र अधिकारी एवम उनकी पत्नी राज्य मंत्री , कुमाऊं मंडल विकास निगम उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी की, उन्हने सोशल मीडिया पर उन लोगो से अपील की है , की किसी को राशन, दवाई आदि की जरूरत हो, जिसे जो लोग खरीदने में असमर्थ हो , तो वो लोग उनसे संपर्क कर सकते है।
महेंद्र अधिकारी का मोबाइल नम्बर,7351420303



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video
दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत