पार्षद को चाटा मारने का वीडियो आया सामने, आखिर क्यों।

हल्द्वानी, (GKM News) आखिर क्यू अपने चुने हुए नेता को कोई चाटा मरेगा, वाकया है कल दिनांक 10 अप्रैल स्थान हल्द्वानी के बनभूलपुरा के लाइन नम्बर आठ का, वीडियो में काफी हलचल है लोग इधर उधर भाग रहे हैं, पुलिस भी एलाउंस कर रही है, तभी एक महिला भागती हुई आती है, और बीच चौराहे पर स्थानीय पार्षद को चाटा मार देती है, फिर तो हो हल्ला होना था और खूब हुआ चौकी थाना भी हो गया, मुकदमे भी दर्ज हो गय।
लेकिन यह समझना भी जरूरी था कि कुछ अरसा पहले ही इस युवा पार्षद को स्थानीय जनता ने छेत्र के एक मजबूत जमीनी पकड़ वाले नेता को धूल चटा दी थी, इसी जनता जनार्दन ने इस युवा नेता को अपने सिर आखो पर बैठा लिया था, पार्षद बनने के बाद यह युवा अक्सर जनता के तमाम आंदलोनो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लेने लगा, की इसी जनता जनार्दन की एक महिला आती है और बीच चौराहे पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पार्षद के थप्पड़ रसीद कर देती है।
जब एक जागरूक GKM व्यूवर ने हमे यह वीडियो भेजी तो पड़ताल करना लाजमी है, तो भैया हमने भी सुरागगशी करनी शुरू की, और जो आरोप निकले काफी गंभीर निकले जिसे बिना सबूत के लिखना मुनासिब नही है, खैर पार्षद महोदय से भी सम्पर्क करने की कोशिश की मगर हो न सकी।
खैर यह वीडियो उन नेताओं के लिये भी सबक है जो जनता के उम्मीदों के खिलाफ जाएगा उनका भी कुछ ऐसा ही हशर हो सकता है




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित