Ad

पहाड़ के 15 कृषि क्रय केंद्र होंगे स्थाई, किसानों को जैविक और फूलों की खेती से मिलेगा बेहतर फायदा, गजराज…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल हल्द्वानी (GKM News ) उत्तराखंड की मंडियों को और अधिक सशक्त करने को लेकर राज्य के पर्वतीय स्थानों पर जहां काश्तकारों के उपज की खरीददारी के लिए प्रदेश सरकार सशक्त कदम उठाने जा रही है तो वहीं हल्द्वानी पहुंचे दर्जा राज्यमंत्री और उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष, गजराज बिष्ट का कहना है कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मंडियों को पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने 35 स्थानों पर किसानों की उपज की खरीदारी के लिए पिछले साल क्रय केंद्र खोले है तो वही 35 क्रय केंद्रों में से 28 क्रय केंद्रों पर किसानों की उपज को खरीदी जा रहा है.

ADVERTISEMENTSAd

उनका कहना है कि 15 केंद्रों पर सरकार ने किसानों का 80 लाख से भी अधिक का माल खरीद लिया है उनका कहना है कि सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने और मझले किसानों को फूलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है.

उनका कहना है कि किसानों को कैसे और अधिक सशक्त किया जाए इसको लेकर राज्य के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत गंभीर हैं जहां उन्होंने केंद्र की योजनाओं का लाभ पर्वती क्षेत्रों को किसानों को देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की तो वही उनका कहना है कि राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्र में 15 स्थानों पर काश्तकारों के लिए क्रय केंद्रो को स्थाई कर रही है।

बयान- गजराज बिष्ट, अध्यक्ष, मंडी परिषद उत्तराखंड ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *