पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से गौला में आया अचानक पानी, टूटा कच्चा पुल…

हल्द्वानी (GKM news ) पहाडों में लगातार हो रही तेज़ बारिश के बाद गौला बैराज में बना कच्चा बांध टूट गया है, भीमताल झील से करीब 1 हज़ार क्यूसेक पानी बिना सूचना के छोड़ दिया गया था जिसके बाद हलद्वानी शहर में आज पेयजल सप्लाई पूरी तरह ठप हो गयी है। जानकारी के बाद डीएम नैनीताल ने आज गौला वैराज़ का निरीक्षण किया और अधिकारियों को फ़टकार भी लगाई, डीएम ने सिचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया की आज शाम 4 बजे तक किसी भी हाल में पेयजल सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए। बिना किसी सूचना के भीमताल झील से पानी छोड़े जाने के मामले में 2 सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गयी है, इसके अलावा पेयजल विभाग की आज की सप्लाई में जो भी खर्च हुआ उसे सिचाई विभाग वहन करेगा, साथ ही गौला बौराज़ में चल रहे निर्माण कार्यो में लापरवाही बरतने के मामले सम्बंधित ठेकेदार पर डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
सविन बंसल, डीएम नैनीताल


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..