Ad

पत्नी के मायके चले जाने से नाराज़ पति लेट गया, रेल की पटरी पर, गेट मैन बनकर आया फरिश्ता बचाई जान…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

काशीपुर ( GKM news अज़हर मलिक ) व्यक्ति अपनी पत्नी के छोड़कर चले जाने से इतना आहत हो चला कि उसने काशीपुर से होकर रामनगर से मुरादाबाद को जाने वाली ट्रेन के आगे रेलवे पटरी पर लेटकर जान देने की कोशिश कर डाली, जहां फरिश्ता बनकर गिरीताल रेलवे फाटक के गेटमैन ने भागकर उसको ट्रेन के नीचे कुचले जाने से बचा लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

आपको बताते आज देर शाम गिरीताल रेलवे फाटक पर उस समय हड़कंप मच गया जब नगर के चामुंडा मंदिर के निकट रहने वाला रवि जो कि पेशे से ड्राईवर है अपनी पत्नी से आहत होने के चलते अपनी जान देने के लिए ट्रेन के आने से कुछ ही समय पहले रेलवे पटरी पर लेट गया जहां रेलवे फाटक से गुजरने को पहुंची स्कूटी सवार एक छात्रा की अचानक जब उसपर नजर पड़ी तो उसने फाटक के गेटमैन को बताया जिसके बाद ट्रेन को आता हुआ देख गेटमैन के होश उड़ गए.

जहां गेटमैन ने फरिश्ता की मानिंद भागकर उसको पटरी से उठाया और ट्रेन के शकुशल गुजरने के बाद उसको परिजनों के हवाले किया। पता चला है कि वह अपनी पत्नी के द्वारा उसे छोड़कर चले जाने से पीड़ित था जिसकी वजह से वह आज शराब का सेवन करने के बाद अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए गिरीताल रेलवे फाटक आ पहुंचा। गनीमत रही कि समय पर उसको बचा लिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *