देश का जज्बा झूम कर दौड़ा, सेना ने किया आयोजन।

अल्मोड़ा, (GKM news नसीम अहमद ) स्वतन्त्रता दिवस की 72 वीं वर्षगांठ के आगमन से पहले ही ऐतिहासिक नगर अल्मोड़ा में देश भक्ति कार्यक्रमों की शुरूआत हो गयी है। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और स्थानीय लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से सेना की ओर से अल्मोड़ा में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। गरूड़ डिवीजन की ओर से 99 माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर विजय काला सेना मेडल के नेतृत्व में 13 सिक्ख रैजीमेंट ने मिनी मैराथन आयोजित की गई। मैराथन में सेना, प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित 2 हजार से अधिक बुजुर्गो, महिलाओं, युवाओं और किशोरों ने हिस्सा लेकर देश भक्ति का संदेश दिया। रघुनाथ सिटी माॅल से शुरू हुई मेराथन दौड़ का समापन अल्मोड़ा पुलिस लाईन में हुआ। अल्मोड़ा पुलिस में अलग-अलग वर्गो में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
बाईट – रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सी जोशी,
बाईट – प्रकाश जोशी, अध्यक्ष नगर पालिका अल्मोड़ा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दशहरा पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर निगरानी..haldwani
गैरसैंण के समर्थन में पूर्व IAS, पूर्व सैनिक और आंदोलनकारी एकजुट..
“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी