Ad

दुकान पर सामान लेने गए युवक पर घात लगाकर बैठे गुलदार ने किया हमला, गांव सहित पूरा क्षेत्र दहशत में..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

टिहरी गढ़वाल ( GKM News Sulemaan khan ) नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के डागर गांव में गुलदार द्वारा घात लगाकर हमला करने की घटना से गांव सहित पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया है, गुलदार द्वारा क्षेत्र में किसी व्यक्ति पर हमला करने की इस पहली घटना से लोग सहमें-सहमें व दहशत में नजर आ रहे हैं,

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि रात्री को 8 बजे के आस-पास डागर गांव का धर्म सिंह घर के पास ही गांव में दुकान पर सामान लेने गया था, वापसी में वह सामान लेकर घर के पास पहुंच ही चुका था कि पहले से घात लगाए गुलदार ने धर्म सिंह पर हमला बोल दिया, बारिश के कारण हाथ में छाता लिए धर्म सिंह चीखते-चिल्लाते गुलदार से अपना बचाव कर ही रहा था कि इसी बीच गांव के ही दो मोटरसाइकिल सवार तेज रफ्तार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे,

शोर-शराबा सुनकर गुलदार भाग खड़ा हुआ और धर्म सिंह की जान बच गई, हमले में गुलदार ने धर्म सिंह की पीठ और हाथों पर नाखून मारे हैं, घटना की सूचना पाते ही वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची, वन विभाग और पुलिस टीम ने गांव के आसपास की झाड़ी और जंगल छान मारा लेकिन गुलदार का कहीं अता पता तक नहीं चल पाया; क्षेत्र में पहली बार किसी व्यक्ति पर गुलदार द्वारा हमला करने यह फहली घटना है,

इस घटना से पूरा क्षेत्र दहशत में है. ग्रामीणों की मांग है कि पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ा जाए, ताकि क्षेत्र के लोग गुलदार से भय मुक्त हो सकें, घटना की पुनरावृत्ति होने पर क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन की धमकी दी है, उप प्रभागीय वन अधिकारी मनमोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि गुलदार हमलावर क्यों हुआ, इसका पता कर लिया जाएगा,

जरूरत पडी़ तो गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा, बहरहाल ग्रामीण अंधेरा होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं।दहशत में जीने को मजबूर हैं.

1बयान धर्म सिंह, जिस पर गुलदार ने हमला किया,

2-बयान , रविंद्र सिंह निवासी ग्राम डागर,

3 बयान , मनमोहन सिंह बिष्ट, उप प्रभागीय वन अधिकारी, नरेंद्रनगर-डिवीजन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *