दिन-दहाड़े कर रहा था, चौरी… तीसरी आँख ने किया कैद..हुई पहचान,. अब जायगा जेल..

बाज़पुर उधम सिंह नगर ( GKM News Sulemaan khan ) बाज़पुर में चोरों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं. जिन्हें पुलिस प्रशासन और कानून का जरा भी भय नहीं है. यही कारण है कि चोर दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे हैं.

वही बाज़पुर की एक दुकान में चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया लेकिन चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. बता दें कि बाजपुर के रेलवे फाटक के समीप मुकेश कुमार की दूध की डेरी की दुकान है. जहां आज सुबह एक युवक ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला. लेकिन युवक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.
जिसकी पहचान ग्राम लखनपुर निवासी बंटी के रूप में हुई. दुकान स्वामी मुकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंप कर दुकान से 30 हजार रुपये चोरी होनेे की शिकायत दर्ज कराई है.

सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को तहरीर प्राप्त हो चुकी है और मामलेे की जांच कर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
बयान : दीपशिखा अग्रवाल ……………… सीओ बाज़पुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND


कोसी में दीपक की तलाश जारी, SDRF का सर्च अभियान तेज
नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत 4 लोग जिला बदर, 8 माह में 94 पर कार्रवाई
भावुक हुआ हाईकोर्ट, मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को दी विदाई
कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन..
किच्छा से खटीमा तक यूओयू की पहल, विद्यार्थियों को दिखाई उच्च शिक्षा की नई राह