घर में लगी अचानक आग, लाखों का समान खाक..


उधमसिंह नगर खटीमा (GKM न्यूज़) उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत क्षेत्र खटीमा में राजीव नगर स्थित कपूर कॉलोनी में आज दोपहर को अचानक एक घर से धुआं उठता दिखाई दिया। धुआं उठता देख पड़ोसियों ने गृह स्वामी कीर्ति आर्या को आवाज दी। ग्रह स्वामी के बाहर आने पर पड़ोसियों ने गृह स्वामी के साथ घर में अंदर जाकर देखा तो एक कमरे से धुआं निकल रहा था। कमरे के अंदर आग इतनी तीव्र थी कि देखते ही देखते आग कमरे से निकलकर रसोई और गैलरी में फैल गई। पड़ोसियों द्वारा फायर ब्रिगेड को फोन किया गया।सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड के साथ पड़ोसीयो और गृह स्वामी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझने तक घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। वही फायर ब्रिगेड द्वारा आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
बयान- प्रशांत आर्य पीड़ित
बयान- दिनेश चंद फायर कर्मी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैमरा मिला_ अभिषेक नहीं! पिंडारी में 48 घंटे से जारी सबसे बड़ी तलाश..
ओखलकांडा के गांव-गांव पहुंचे मंत्री कैड़ा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं..
276 युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Nainital_ फ्लैट्स ग्राउंड पानी से लबालब, करोड़ों खर्च..फिर भी ढाक के तीन पात Video
बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत_कई घायल