कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा की जनता से जिलाधिकारी नैनीताल, एवम,डी आई जी कुमाऊं ने करी, अपील,सहयोग करे, मिलेगी,राहत। देखे वीडियो

हल्द्वानी(GKM News) के बनभूलपुरा क्षेत्र में कल अफवाह के बाद हुए तनाव पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बेहद नाराज दिखाई दिए है, जिसके बाद आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने बनभूलपुरा क्षेत्र में पूरी तरह से कर्फ्यू लगाने के निर्देश दे दिए हैं, वही क्षेत्र में कर्फ्यू लगने के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरीके से हरकत में आ गयी है और माइक के जरिए कर्फ्यू का पालन करने का लोगों से अपील कर रही है, जिलाधिकारी नैनीताल सविन बंसल का कहना है कि कर्फ्यू को पूरी सख्ती के साथ लागू किया गया है और इसका पालन भी कराया जाएगा जिसके लिए फोर्स का मूवमेंट भी शुरू कर दिया गया है और क्षेत्र के 5 जोनों में पर्याप्त संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई है वही जिला अधिकारी का कहना है कि कर्फ्यू वाले क्षेत्र में जरूरत से जुड़ी चीजों की सप्लाई पर विचार किया जा रहा है उनका कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा खाने पीने की चीजों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों से बातचीत की जा रही है, वही डीआईजी कुमाऊं जगतराम जोशी का कहना है कि कर्फ्यू का पालन कराने के लिए लगातार पुलिस मूवमेंट कर रही है और लोगों से लगातार अपील करेगी की वो अपने घरों में ही रहे बेवजह घर से निकलने वालों के खिलाफ पुलिस कर्फ्यू के उल्लंघन करने की धाराओं में कार्रवाई करेगी।

बाइट – सविन बंसल, जिलाधिकारी नैनीताल।
बाइट – जगतराम जोशी, डीआईजी कुमाऊं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




एसआईआर शुरू_राज्यपाल को सौंपा गया पहला गणना फॉर्म, हर घर पहुंचेगा लोकतंत्र का दस्तावेज
Haldwani – टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी से चौपट हो रहा कारोबार, जनता परेशान..
पलायन रोकने को गांव में जुटे प्रवासी-अप्रवासी, युवाओं से की रिवर्स माइग्रेशन की अपील
कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट