कंटेनमेंट जोन के लोगो ने प्रशासन पर लगाया जनता की अनदेखी का आरोप.किया प्रदर्शन..देखे विडियो

हल्द्वानी नैनीताल (GKM news ) पिछले 11 दिन से कंटेनमेंट जोन बने उजाला नगर में आज स्थानीय लोगों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया, उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उजाला नगर की जनता की अनदेखी कर रहा है, गौरतलब है कि उजाला नगर को कोरोना वायरस मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था.

बावजूद इसके प्रशासन स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की आवश्यक चीजें उपलब्ध नहीं करवा रहा है, स्थानीय लोगों के मुताबिक उजाला नगर के अंदर सारी दुकानें बंद है…कामकाज पूरा ठप पड़ा हुआ है, लिहाजा यहां का आदमी कहां से राशन खरीदे, दूध के अलावा अन्य आवश्यक सामग्री के बिना जिंदगी थम सी गई है.
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के मुताबिक वे कंटेटमेंट जोन से बाहर नहीं निकलेंगे, क्योंकि बाहर निकलने से उनके या उनके किसी और के कोरोना होने का खतरा है, इसलिए वह कंटेनमेंट जोन के अंदर ही रहेंगे जब तक सारी स्थितियां सुधर ना जाए इसलिए आज वह अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
बयान: अहसान सिद्दकी,
स्थानीय उजाला नगर बयान : रूमी वारसी, पार्षद, वार्ड 29 हल्द्वानी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND


पंत विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर ने SSP से मांगी सुरक्षा, उत्पीड़न का आरोप लगाया..
हल्द्वानी _अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत से भड़का गुस्सा, परिजन धरने पर बैठे, एसपी सिटी मौके पर
अस्पताल हत्याकांड में बड़ा एक्शन_ मुख्य आरोपी विकास एनकाउंटर में …
छठ पूजा_ 15-16 नवम्बर को हल्द्वानी में बदलेगा यातायात, इन रास्तों से होकर गुजरेंगे वाहन
गौला-नंधौर में खनन कारोबार से जुड़े 481 वाहनों की ओनरशिप ट्रांसफर..