ऊंट के मुंह में जीरा हो रही साबित राहत राशन किट।

रुद्रपुर{GKM News राजीव कुमार } उधम सिंह नगर जनपद में राशन किट घोटाला का खुलासा होने के बाद अब लोगों में राशन किट की किल्लत भी होने लगी है ताजा मामला रुद्रपुर के कुरैया और अन्य ग्रामीण इलाकों का है जहां अब प्रशासन के द्वारा राहत राशन किट पहुंचाने की जगह संस्थाओं के द्वारा दिए जाने वाली राशन किट दी जा रही है जिसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में खासा रोष है।

रुद्रपुर के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलने वाली राहत राशन किट तैयार होने के बिलंब के बाद अब जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा संस्थाओं से मिलने वाली राहत राशन किट दी जा रही है जिसमें जनप्रतिनिधियों की माने तो इस पूरी किट का वजन 2 किलो से भी कम है, जिससे ना तो लोगों का पेट भर पा रहा है और ना ही मिलने वाले परिवारों को इस किट से अपने परिवारों की भूख मिटा पा रहे हैं।
वही जब इस पूरे मामले की शिकायत जब जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम रुद्रपुर मुक्ता सिंह से की गई तो उन्होंने बताया कि यह किट अभी टेंपरेरी तौर पर दी जा रही है राहत राशन किट जैसे ही उपलब्ध होगी वह भी ग्रामीणों तक पहुंचा दी जाएगी।
लाख टके की बात यह है कि तमाम नूरा कुश्ती के बाद भी जनता जनार्दन के पास पर्याप्त राहत नही पहुँच रही है। जिससे जरूरत मन्द अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


अंतरिक्ष के रहस्यों से उठेगा पर्दा, एरीज की 3.6 मीटर दूरबीन पर जुटे देशभर के वैज्ञानिक
जनगणना-2027 के लिए मुकेश बोरा की बड़ी पहल, 710 दुग्ध समितियों के जरिए 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा अभियान
Haldwani_ सब्जी कारोबार की आड़ में तस्करी, 64 लाख की स्मैक बरामद..Video
उत्तराखंड में काल बनी मंगलवार की सुबह_बस और बोलेरो खाई में गिरीं, 12 लोगों की मौत, 25 घायल
गोला बाईपास बना हादसों का हॉटस्पॉट, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से प्रदीप की मौत