उत्तराखंड के लोगों को मिली बड़ी सौगात,किसी भी दुकान से ले सकेंगे सस्ता राशन
ADVERTISEMENTS



देहरादूनः उत्तराखंड के लोगों को एक बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड में 7500 सस्ते गल्ले की दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू हो जाएगी। इस योजना के शुरू होने से से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत राशन कार्ड पर किसी भी दुकान से सस्ता राशन मिल सकेगा। इतना ही नही दूसरे राज्यों में बने कार्ड से भी राज्य में राशन उपलब्ध होगा। बता दें कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू करने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। राज्य में अभी 9200 सस्ते गल्ले की दुकानों के जरिए 23 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों को सस्ता राशन दिया जाता है। इनमें से केवल 7500 दुकानों में बायोमेट्रिक मशीनें लग पाई हैं। वहीं 1700 दुकानों में बायोमेट्रिक मशीन नहीं लगी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND


कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट
रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च
पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..
उत्तराखंड से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का विरोध.. हरीश रावत समेत 30 नामजद पर FIR
दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..