आरक्षण न मिलने पर कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, राज्य सरकार पर लगाया सुप्रीम कोर्ट के आदेश न मानने का आरोप..


अल्मोड़ा ( GKM news हरीश भंडारी ) जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने अल्मोड़ा में पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पदोन्नति में आरक्षण के समर्थन में बयानबाजी करने वाले राजनैतिक पार्टी के नेताओं का कड़ा विरोध जताया। नाराज कर्मचारियों ने गांधी पार्क चौघानपाटा में राजनैतिक पार्टियों का पुतला दहन किया। साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
जनरल-ओबीसी इंप्लाइज फैडरेशन के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारी यहां चौघानपाटा में एकत्र हुए। जहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर प्रदेश सरकार जल्द डीपीसी कराए। धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण नही हो सकता है ऐसे में राज्य सरकार ने तुरंत पदोन्नति में आरक्षण के लिए डीपीसी आदेश जारी करना चाहिए। लेकिन राज्य की सरकार ऐसा न कर अपने नाकारापन को साबित कर रही है।
वही उन्होंने कहा कि वह आरक्षण के खिलाफ नही है , लेकिन वह पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ है।कर्मचारियों ने कहा कि कुछ राजनैतिक दलों के नेता इस मामले में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है, उसका हम कड़ा विरोध करते हैं।
बयान – धीरेन्द्र कुमार पाठक, जिला संयोजक जनरल-ओबीसी इंप्लाइज फैडरेशन



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal