आईऐं पधारीयें ढ़िकाला में आपका स्वागत है… पर्यटनों के लिए खुला ढ़िकाला रेंज…

नैनीताल रामनगर (GKM न्यूज़ मौं. उस्मान) काँर्बेट नेशनल पार्क एक बार फिर पर्यटकों से गुलज़ार हो गया है। 15 नवम्बर को यहां का ढिकाला जोन सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। काँर्बेट के इस जोन में जाने की पर्यटकों में हमेशा होड लगी रहती है। काँर्बेट पार्क में सैलानियों के आने का सिलसिला चल पडा है। काँर्बेट अपनी जैव विविधतता के साथ ही नैसर्गिक सौन्दर्य के लिए जाना जाता है।
पार्क में अलग-अलग प्रजातियों के हिरनों के घूमते झुण्ड किसी का भी मन मोह लेते हैं। गजराज की चिंघाड और वनराज की एक झलक पाने को यहां पर्यटक बेताब रहते हैं। पार्क प्रशासन भी सैलानियों के स्वागत में कोई कमी नही रखना चाहता। ढिकाला में इस बार पार्क प्रशासन ने सैलानियों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा है। पार्क के लोकप्रिय जोन के खुलते ही अब पार्क में रात्रि विश्राम की सुविधा भी शुरु हो गई है।
बयान- पर्यटक
बयान- पर्यटक
बयान- राहुल (निदेशक, काँर्बेट नेशनल पार्क)


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Alert : उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश- बर्फबारी के आसार
भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..