लगातार कर्ज़ के तले दबता जा रहा है, उत्तराखण्ड ,RBI से लोन लेकर..कर्मचारियों को वेतन दे रही सरकार…


देहरादून (GKM news अरशद खांन ) साल 2000 में उत्तराखंड को हिमालय राज्य का दर्जा दिया गया तब से लेकर अब तक राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ता ही जा रहा है…… हालात ऐसे हैं कि पूरे राज्य में काम कर रहे राज्य कर्मचारियों का वेतन देने के लिए राज्य सरकार को आरबीआई से लोन लेना पड़ा….. कर्मचारियों को लोन देने के लिए सरकार ने 250 करोड रुपए और लिए हैं….. इस वित्तीय वर्ष में पहले ही 2350 करोड़ रुपए कर्ज लिया जा चुका है जो अब बढ़ कर 2600 करोड़ रुपए हो गया है…….
हर वित्तीय वर्ष में किसी न किसी रूप में राज्य को कर्ज की जरूरत पड़ जाती है….. हालांकि एक सच यह भी है की पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा इस वित्तीय वर्ष में राज्य को कम कर्ज लेना पड़ा है…… आरबीआई से लिए गए इस कर्ज पर बात करते हुए वित्त सचिव अमित नेगी ने बताया कि आरबीआई राज्य की जीडीपी का 3% तक कर्ज दे सकती है जिस के लिहाज से देखा जाए तो राज्य ने अपनी कर्ज़ की निर्धारित सीमा से बहुत कम कर्ज़ इस वित्तीय वर्ष में लिया है |
बयान — अमित नेगी…..वित्त सचिव… उत्तराखंड शासन



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली के होटल में आग का तांडव_21लोग जिंदा जले, ज्यादातर विदेशी..
राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा