राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा


हल्द्वानी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ऑब्जर्वर टीम मंगलवार को हल्द्वानी पहुंची। स्वराज आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली ऐतिहासिक होगी और प्रदेश में बदलाव का शंखनाद करेगी।
उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। महिला आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू कराने और महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई जारी रहेगी।
ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी पूनम पंडित ने कहा कि महिला कांग्रेस नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को तत्काल लागू करने और उसमें ओबीसी वर्ग की महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर महिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग उठाने का आह्वान किया।
इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखकर अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रेस वार्ता में ज्ञान जया कर्नाटक, सुनीता कश्यप, बीना जोशी, दीपा बिष्ट, मधु सागुड़ी, मंजू दानू समेत कई महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
महिला कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देगा। साथ ही बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के अल्मोड़ा और देहरादून कार्यक्रमों में शामिल होने की बात कही गई।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन