भा गई उत्तराखंड की वादिया, जल्द होगी शूटिंग, बढेगा टूरिज़्म…


देहरादून डोईवाला (GKM news अरशद खांन ) लव शगून जैसी हिंदी फिल्म और कई टीवी शो डॉयरेक्ट कर चुके युवा डॉयरेक्टर और एक्टर संदेश नायक आजकल उत्तराखंड में अपनी नई फिल्म और टीवी शो के लिए लोकेशन तलाश रहे हैं। अब तक वो टिहरी, देवप्रयाग, श्रीनगर, कीर्तिनगर और धारी देवी में अपनी फिल्मों के लिए लोकेशन देख चुके हैं। जो उन्हे काफी पसंद आई है। दून जायका होटल में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वो एक नई फिल्म आराम से को लेकर काम शुरू करने वाले हैं।
जिसके लिए वो लोकेशन और माहौल तलाश रहे हैं। उनकी नई फिल्म आराम से एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। जिसमें श्रेयश तलपदे मुख्य भूमिका में होंगे। संदेश ने कहा कि किसी भी राज्य में फिल्म की शूटिंग होने से वहां 40 प्रतिशत टूरिज्म में इजाफा होता है। जिससे स्थानीय कलाकारों को काम भी मिलता है। और उस प्रदेश की पहचान और अधिक बढती है। संदेश की पत्नी ईशा रावत उत्तराखंड से हैं। जिन्होंने गढवाली फिल्म औंसी की रात में नायिका का किरदार निभाया है। यही कारण है कि संदेश उत्तराखंड में अपनी नई फिल्म और टीवी शो को शूट करना चाहते हैं।
बयान- संदेश नायक। फिल्म प्रोड्यूसर।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ
ड्रोन, PAC और SDRF के साथ नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद