पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, किया तमंचा तस्करों को गिरफ्तार…कई तमंचे बरामद..

काशीपुर (GKM news अज़हर मलिक ) काशीपुर पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो युवकों के पास से 7 अवैध तमंचा और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। बता दें कि कुंडा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मंडी चौकी क्षेत्र में असलहों की तस्करी कर रहे हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तलाशी में युवकों के पास से 7 अवैध तमंचा और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम दीपक और विनोद बताया।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि दोनों युवक उत्तर प्रदेश के फरीदपुर गांव से असलहों को खरीदते है और काशीपुर ओर कुंडा क्षेत्र में बेचने का काम करते है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
बयान : राजेश भट्ट …………… एएसपी काशीपुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..