ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..


उत्तराखंड – ऊधम सिंह नगर जिले से नकली नोटों के बड़े रैकेट का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उत्तराखंड पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ 54 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद की है। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी मात्रा में फर्जी नोटों को 17 डिब्बों में भरकर छिपाया गया था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अब इस पूरे नेटवर्क के पीछे सक्रिय बड़े गिरोह की तलाश तेज कर दी गई है।
चेकिंग अभियान में मिली बड़ी सफलता
जानकारी के मुताबिक गदरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस संदिग्ध लोगों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पंचपुरी गूलरभोज के पास स्थित एक खोखे में कुछ लोग भारी मात्रा में संदिग्ध नोटों के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग डिब्बों में भरी भारी मात्रा में नकली करेंसी मिली। बरामद रकम लगभग 4 करोड़ 54 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार कुछ असली नोट भी बरामद हुए, लेकिन अधिकांश रकम फर्जी नोटों की थी।
असली नोटों के बीच छिपाते थे नकली करेंसी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से लोगों को ठगते थे। नोटों की गड्डियों के ऊपर असली 500 रुपये के नोट लगाए जाते थे, जबकि नीचे “Children Bank of India” और “Reserve Bank of India” लिखे नकली नोट भरे रहते थे। पहली नजर में गड्डियां बिल्कुल असली दिखाई देती थीं, जिससे आम लोग आसानी से झांसे में आ जाते थे।
दो आरोपी गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में मुन्तियाज और मनोज कुमार नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और अन्य सामान की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नकली नोट कहां से लाए जा रहे थे और किन-किन इलाकों में इन्हें खपाने की योजना थी। शुरुआती जांच में मामला किसी बड़े संगठित गिरोह से जुड़ा माना जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही साफ किया कि जिले में इस तरह के अपराधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस अब इस नकली करेंसी नेटवर्क के बाकी सदस्यों की तलाश में जुट गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
हाईकोर्ट- बीमारी आपने दी है, इलाज भी आप करेंगे_कुमाऊं में टैस्टिंग लैब पर जल्दी करें
उत्तराखंड_ देर शाम से लापता थे छात्र और छात्रा,दोनों के शव लटके मिले..