न्यायालय के आदेश के बाद राजमार्ग से भारी सुरक्षा के बीच धार्मिक स्थालों को हटाने का काम शुरू..देखे वीडियों.

बाज़पुर उधमसिंह नगर (GKM news ) बाजपुर में स्थानीय प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्ग किनारे बने धार्मिक स्थलों को हटाने की कवायद शुरू कर दी है।
जिसके चलते आज भारी सुरक्षा के बीच धार्मिक स्थलों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। बता दें कि पूर्व में उच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्ग के किनारे बने धार्मिक स्थलों को हटाने के प्रशासन को आदेश दिए थे।
जिसके चलते पूर्व में स्थानीय प्रशासन ने बाजपुर दोराहा पर धार्मिक स्थलों को हटाया था जिसके बाद बाजपुर के ग्राम नमुना भट्ट पुरी में बने मंदिर को हटाया गया है।
वहीं प्रशासन की कार्यवाही से पूर्व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाजपुर में कोतवाली के समीप बनी जामा मस्जिद के गेट को हटाना शुरू कर दिया है।
बाजपुर एसडीएम एपी बाजपाई ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन कराया जा रहा है और बचे हुए धार्मिक स्थलों को भी हटवाया जाएगा। बयान : एपी बाजपाई ………… एसडीएम बाजपुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND




हल्द्वानी में आग का तांडव: अमेज़न गोदाम में जिंदा जले दो कर्मचारी_Video
उत्तराखंड में IPS के ट्रांसफर : IG से लेकर SP स्तर तक तबादले_बड़ी लिस्ट जारी
“अरे भाई, राहुल गांधी जी को इतनी गंभीरता से क्यों लेते हो ?”- सी.एम.
राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता – मुख्यमंत्री धामी ने कही बड़ी बात..
Haldwani_1.85 करोड़ की स्मैक..नशे के कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी चोट,दो भाई गिरफ्तार..