राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता – मुख्यमंत्री धामी ने कही बड़ी बात..


उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल पहुंचकर मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। नैनीताल क्लब पहुंचने में तेज बरसात ने उनका स्वागत किया।
नैनीताल क्लब सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद सी.एम.भीमताल में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर झील के चारों तरफ फूल लगाने की मुहिम का उद्घाटन करने पहुंचे।
सी.एम.ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा राहुल गांधी को देश में कोई गम्भीरता से नहीं लेता, क्योंकि वे भारतीय सैनिकों के शौर्य के साक्ष्य मांगने के साथ ही विदेशों में जाकर देश को नीचा दिखाने का काम करते हैं। कांग्रेस उन्हें बार बार लांच करती है और वे देशविरोधी बाते करके बार बार फेल हो जाते हैं।
भीमताल पहुँचकर मुख्यमंत्री ने हनुमान मंदिर के दर्शन और पूजा अर्चना की। उन्होंने, विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान भी किया।
भीमताल के रामलीला मैदान में सी.एम.ने स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सी.एम. ने लगभग 96 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के छह लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।
इन योजनाओं में काठगोदाम बाईपास, काठगोदाम पुल निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस दौरान बॉक्सिंग खेल से जुड़े मुखर्जी निर्वाण, अजय कुमार, पुष्पा धर्मवाल, बबीता, कमल जगाती आदि ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से फ्लैट्स मैदान में बॉक्सिंग रिंग लगाने बावत बात की।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर