हल्द्वानी में आग का तांडव: अमेज़न गोदाम में जिंदा जले दो कर्मचारी_Video


हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित अमेज़न के गोदाम में शुक्रवार देर रात लगी भीषण आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। आग इतनी विकराल थी कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों तक चले संयुक्त अभियान के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि रामपुर रोड पर शीतल होटल के सामने स्थित अमेज़न के गोदाम में अचानक आग भड़क गई है। सूचना मिलते ही थाना हल्द्वानी पुलिस और अग्निशमन विभाग की कई टीमें मौके पर रवाना हुईं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता भी तत्काल घटनास्थल पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी संभाली। आग ने कुछ ही देर में गोदाम के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था। पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने जोखिम उठाकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाने में सफलता हासिल की।
आग पर नियंत्रण मिलने के बाद जब गोदाम के भीतर सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो वहां काम कर रहे दो कर्मचारियों के शव बरामद हुए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों की मौत गंभीर रूप से झुलसने और अत्यधिक धुएं के कारण दम घुटने से हुई।
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय नरेन्द्र प्रसाद पुत्र सदी राम निवासी बागजाला, गोलापार तथा 25 वर्षीय अमित आर्य पुत्र प्रताप राम निवासी रामपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है ताकि हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सके।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटे हुए हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ