

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में प्रतिष्ठित माँ नंदा सुनंदा देवी महोत्सव से पहले युवाओं ने मेला क्षेत्र में वृहद सफाई अभियान चलाकर उसे चकाचक कर दिया। एक अभियान अभी और एक मेले के बाद 18 सितंबर को होना तय हुआ है।

हाल में राज्य सरकार से राज्यकीय मेला घोषित होने वाले माँ नंदा सुनंदा मेले के लिए आज सफाई का कार्यक्रम रखा गया। माँ के विराजमान होने से पहले क्षेत्र को आज साफ सुथरा करने का अभियान चलाया गया।
आगामी 15 सितंबर को डोला उठने के बाद 18सितंबर को एक बार फिर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दिन को 1880 के विक्टोरिया होटल भूस्खलन ‘विनाशकारी दिन’ के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ‘स्वछता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
टीम ने आज सवेरे आठ बजे भोटिया मार्किट के आगे के नाले से कूड़े के साथ भारी मात्रा में मलुवा निकाला, जो पानी के बहाव को बाधित कर रहा था। न्यू पालिका मार्केट क्षेत्र से कूड़ा निकाला गया। फ्लैट्स मैदान में आए मेला व्यापारियों का कूड़ा हटाकर खिलाड़ियों के लिए सुविधाजनक बनाया गया।
एन.सी.सी.पार्क और क्रियाघर के आगे नाला संख्या 23 और ठंडी सड़क व झील में सफाई की गई। ‘हनुमान भक्त’ और ‘जय श्री राम सेवा दल’ के आह्वान पर ‘ग्रीन आर्मी’, ‘नासा’, तिब्बती मार्किट, भोटिया मार्किट और चाट पार्क से आए सदस्यों ने सफाई अभियान में योगदान दिया।
बताया गया कि इन संगठनों के साथ नगर के अन्य संगठन भी 18 सितंबर को होने वाले वृहद अभियान में शामिल होने का मन बना रहे हैं। इस मौके पर ताशी, माया, सुम्मी, निम्मी, कंचन, प्रतिमा, जया, कृतिका, अरुष, जय, अवरनिका, गर्व, विक्की, सूरज, सुनील, गोलू, करन, पैरी, सैंडी, जगदीश, लक्की, भूपेंद्र ‘आर.ओ.’, सोनू बिष्ट, नितिन कार्की, मंनोज कुमार, पंकज बिष्ट, विशाल बिष्ट, किशोर, प्रदीप, राम, शीरींग, सुनील, तेनजिन, कुन्नू, साहिल, प्रदीप, रोहित, सौरभ, नवीन, पनदा, विनोद, यशपाल रावत, पिंकी समेत दर्जनों स्वच्छता प्रेमियों ने हिस्सा लिया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_मोरी में भीषण आग,सिलेंडरों में ब्लास्ट से धधके कई मकान.. फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर Video
Haldwani_नाबालिग से गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन, त्रिशूल होमस्टे पर चला प्रशासन का बुलडोजर_Video
रोहित आर्या 6 महीने के लिए जिला बदर,पुलिस ने किया सीमा से बाहर.. haldwani
प्रकाश पर्व से पहले इंसानियत का उजाला, घायल वन्यजीव को बचाकर युवाओं ने पेश की मिसाल_Video
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में “गुणवत्ता आश्वासन एवं वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाएँ” विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित