

उत्तराखंड के प्रतिष्ठित नन्दा देवी महोत्सव का आज कदली वृक्ष के लिए टीम को विदा करने के साथ ही आगाज़ हो गया है। विधायक सरिता आर्या और एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीना की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पूजा अर्चना की गई।

नैनीताल में विश्व प्रसिद्ध नन्दादेवी महोत्सव के पहले दिन आज मूर्ति निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कदली वृक्ष को लेने के लिए टीम रवाना हुई। टीम को धूमधाम से भजन कीर्तन और पूजा अर्चना के साथ विधि विधान से विदा किया गया।
आयोजक समिति, राम सेवक सभा के सचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि कार्यक्रम तय हैं और पहले बार राजकीय मेला घोषित इस मेले को प्रशासन अच्छी तरह से करने के लिए मुस्तैद है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका का धन्यवाद करते हुए कहा कि अलप समय में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नैनीताल से भक्तों की एक टीम ढोल नगाड़ों के साथ हर वर्ष की भांति कदली वृक्ष लेने के लिए निकल पड़ी। इस वर्ष कालाढूंगी रोड में मंगोली से गांव की तरफ रोखड़ नामक स्थान से कदली वृक्ष लाने की योजना है।
टीम कदली वृक्ष लेकर सोमवार को लौटेगी और बुधवार की सावेरे ब्रह्म मूरत में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेले की शुरुवात हो जाएगी।बताया कि 15 तारीख को डोले के नगर भ्रमण और विसर्जन के साथ ही मेला सम्पन्न हो जाएगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_मोरी में भीषण आग,सिलेंडरों में ब्लास्ट से धधके कई मकान.. फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर Video
Haldwani_नाबालिग से गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन, त्रिशूल होमस्टे पर चला प्रशासन का बुलडोजर_Video
रोहित आर्या 6 महीने के लिए जिला बदर,पुलिस ने किया सीमा से बाहर.. haldwani
प्रकाश पर्व से पहले इंसानियत का उजाला, घायल वन्यजीव को बचाकर युवाओं ने पेश की मिसाल_Video
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में “गुणवत्ता आश्वासन एवं वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाएँ” विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित